59 साल बाद दिवाली में विशेष संयोग, सजावटी सामान खरीदना तक शुभ

59 साल बाद दिवाली में विशेष संयोग, सजावटी सामान खरीदना तक शुभ

भोपाल
59 साल बाद इस बार दीपावली 7 नवंबर को विशेष संयोग में मनाई जाएगी। इस बार की दीपावली पर मालव्य योग 59 साल बाद बना है। जिसमें मां लक्ष्मी का पूजन करना विशेष फलदायी माना जाता है। साथ ही इस संयोग में घर की सजावट के लिए बाजार से सभी प्रकार का सामान खरीदना भी शुभ माना जाता है। ब्रह्मशक्ति ज्योतिष संस्थान के रामजीवन दुबे के मुताबिक यह दीपावली इसलिए भी खास होगी, क्योंकि इस बार 7 चौघड़िया एक अभिजीत मुहूर्त और दो लग्न मिलाकर दिन से रात तक खरीदी के लिए शुभ हैं। इसके साथ ही लक्ष्मी,  गणेश व कुबेर की पूजा के लिए भी यह संयोग शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंजगदीश शर्मा के मुताबिक यूं तो दिवाली हस्त नक्षत्र व चित्रलेखा के विशेष संयोग मनेगी। गुरु चित्रा योग में पूजा व खरीदारी करना लंबे समय तक लाभ देने वाली मानी जाती है। 

दीपावली को लेकर बाजार सज चुके हैं। इस बार ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के आॅफर दिए जा रहे हैं। खासकर इलेक्ट्रानिक, आॅटो मोबाइल से लेकर रियलस्टेट के कारोबार में अच्छा बूम देखा जा रहा है। नोटबंदी और जीएसटी के बाद इस साल बाजार में अच्छा वातावरण नजर आ रहा है। न्यू मार्केट, दस नंबर, चौक, लखेरापुरा, घोड़ा नक्कास से लेकर अन्य बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। यहां चाइना की लाइटें, एलईडी टीवी, कार, जीप, दो पहिया वाहन, वाशिंग मशीन समेत अनेक चीजों की मांग अधिक है। 

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
चोघड़िया के अनुसार सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक लाभ, 7.30 बजे से 9 बजे तक अमृत, 10.30 बजे से 12 बजे तक शुभ, दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक चर, शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक लाभ,  रात्रि 7.30 बजे से 9 बजे तक शुभ, रात्रि 9 बजे से 10.30 बजे तक अमृत, 10.30 बजे से 12 बजे तक चर, स्थिर लग्न सुबह 7.12 बजे से 9.28 बजे तक वृश्चिक, दोपहर 1.20 बजे से 2.53 कुंभ, शाम 6.5 बजे से 8.3 बजे तक विशेष लाभ रहेगा।