29 जुलाई को लालजी टंडन राज्यपाल की शपथ लेंगे

29 जुलाई को लालजी टंडन राज्यपाल की शपथ लेंगे

भोपाल
 बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन आगामी 29 जुलाई को मध्यप्रदेश के 23वे राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। लालजी टंडन को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रविशंकर झा पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। शपथग्रहण समारोह सुबह 11 बजे राजभवन में आयोजित किया जाएगा। वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वे प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल रहीं। उन्होंने 23 जनवरी 2018 को राज्यपाल की शपथ ली थी।


पार्षद से से सांसद बनने तक के उनके सफर में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बड़ा योगदान रहा है। लालजी टंडन लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं।