15 महीने बाद पुलिस को मिला सुराग

15 महीने बाद पुलिस को मिला सुराग

सिंगरौली
 जिला पुलिस ने 15 महीने पहले के डकैती के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर दो हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी उत्तर प्रदेश के बीना (शक्ति नगर) में पहचान छुपाकर रह रहा था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 2 जून 2019 की रात में आरोपी रामेश्वर पाल उर्फ रामईश्वर पिता राममिलन पाल उम्र 24 वर्ष निवासी खिरवा थाना मोरवा अपने साथियों के साथ अमलोरी बस्ती निवासी रामबली पाल पिता बघोलन पाल के घर में डकैती डाली थी। इस दौरान 40 हजार रूपए नकद, 4 मोबाइल व सोने का आभूषण लूट कर फरार होने में कामयाब हुए थे। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध किया था। जांच के दौरान विवेचना में डकैती में शामिल राकेश बिंद उर्फ ब्ल्यू टूथ खिरवा, रामबहादुर बिंद उर्फ मसन खिरवा, महेंद्र पाल खिरवा, गोरेलाल साहू खिरवा तथा भागीरथ खैरवार निवासी दुधमनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी रामेश्वर पाल उर्फ रामईश्वर भाग निकला था।

डकैती के बाद मौके से भाग निकलने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 2 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। नवानगर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बीना शक्ति नगर में पहचान छुपाकर रह रहा है। टीआई यूपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बीना में दबिश डालते हुए रामेश्वर पाल को गिरफ्तार कर थाने लाई। फिर उसे कोर्ट में पेश किया।