सीएम के कार्यक्रम से लौट रही बस की पिकप से टक्कर 10 की मौत, कई घायल
छिंदवाड़ा। गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही एक बस और एक पिकअप वाहन के बीच सिमरिया हनुमान मंदिर भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस पलटने और पिकअप के क्षतिग्रस्त होने से अब तक कुल 10 से लोगों की मौत की खबर है। वहीं हादसे में कई लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
पिकअप में दो की मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बस की चपेट में आने से पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, बस में सवार लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से छिंदवाड़ा से वापस लौट रहे थे, वे बस पलटने के कारण गंभीर रूप से हताहत हुए हैं।
सूचना मिलते ही पहुंचे कलेक्टर-एसपी
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं घायलों को जिला अस्पताल में इलाज किया गया है प्रशासन की देखरेख में लोगों का घायलों का इलाज किया जा रह है।
आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 26, 2026
मैंने संबंधित अधिकारियों को…
बस में सवार थे 40 से ज्यादा यात्री
हादसा मोहखेड़ थाना क्षेत्र उमरानाला इलाके में शाम करीब 6:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई और कई यात्री अंदर ही फंस गए। बस भंडारकुंड करेर की बताई जा रही है, जिसमें कुल 41 लोग सवार थे। बस में सवार सभी लोग सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।
मृतकों में 6 महिलाएं और 1 बच्चा भी
प्रशासन के अनुसार मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए 20 से अधिक एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं।
10 किमी लंबा जाम लगा
हादसे के बाद सड़क पर 4 से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन ने राहत कार्य के साथ यातायात बहाल करने का प्रयास शुरू किया। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है।
राहत-बचाव जारी
घायलों को बस से निकालने के लिए क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद ली गई। प्रशासन और डॉक्टरों की टीम लगातार राहत कार्य में जुटी है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
छिंदवाडा एसपी अजय पांडे ने बताया कि सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। राहत कार्य प्राथमिकता पर है।
bhavtarini.com@gmail.com 