सुपौल में घर में लगी आग में झुलसकर दो मासूम सगी बहनों की मौत

सुपौल में घर में लगी आग में झुलसकर दो मासूम सगी बहनों की मौत

सुपौल 
सुपौल में एक घर में शुक्रवार को लगी आग में दो मासूम सगी बहनों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना सदर प्रखंड के घूरन पंचायत के निर्मली वार्ड 1 की है। बताया जा रहा है कि घर के मालिक उपेंद्र ऋषिदेव घर से बाहर गये थे। सुबह लगभग 10.30 बजे घर में उसकी दोनों मासूम बेटी लता कुमारी(3) और शिसम कुमारी (डेढ़ साल) सो रही थी। इस बीच बच्चियों की मां भी किसी काम से बाहर चली गई। इसी दौरान फूस के घर में आग लग गई। जबतक पड़ोस के लोग वहां पहुंचकर कुछ कर पाते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जबतक आग पर काबू पाया जाता दोनों बच्चियों की झुलसकर मौत हो चुकी थी।

नानीघर में लगी आग में नाबालिग जल गया था
ससे पहले सुपौल में ही पिपरा थाना क्षेत्र के केशव नगर में भीषण आगलगी में नानीघर आए 12 साल के नाबालिग की जलकर मौत हो गई थी। आग की चपेट में आकर 12 पालतू जानवरों की भी जल जाने से मौत हो गई। मृतक छात्र धुमगढ़ त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था। घटना के दिन ही वह अपने ननिहाल आया हुआ था। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मृतक नाबालिग घर में सो रहा था। ननिहाल के लोग पड़ोस में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस बीच घर में आग लगने की जानकारी घर वालों को नही लग सकी।