सरकार के लिए राहत की खबर, पहली तिमाही में चालू खाता घाटा कम हुआ
नई दिल्ली
कच्चे तेल की कम कीमतों, सेवा जैसे कारोबार से अधिक आय और विदेश में कार्यरत भारतीयों द्वारा ज्यादा धन भेजे जाने के कारण भारत का 2019-20 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में चालू खाते का घाटा (CAD) घटकर 14.3 अरब डॉलर हो गया है. यह जीडीपी का 2.3 फीसदी है. चालू खाते का घाटा बढ़ने से जीडीपी ग्रोथ पर नेगेटिव असर होता है.
भारत के बकाया भुगतान (बीओपी) पर भारतीय रिजर्व बैंक का आंकड़ा बताता है कि सीएडी पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में 15.8 अरब डॉलर (जीडीपी का 2.3 फीसदी) था. हालांकि यह मार्च की तिमाही में भी बेहद कम 4.6 अरब डॉलर (जीडीपी का 0.7 फीसदी) था.
bhavtarini.com@gmail.com 