रेलवेकर्मियों की एंटीबॉडी पॉवर बूस्ट करने आर्सेनिक 30 मेडिसिन टैबलेट बांटी
भोपाल
भोपाल डिवीजन रेलवे ने भोपाल-हबीबगंज के साथ-साथ मंडल के सभी स्टेशनों के रेलवेकर्मियों की एंटीबॉडी पॉवर बूस्ट करने के लिए आर्सेनिक-30 मेडिसिन टैबलेट का वितरण किया। यह दवाई पूरी तरह से होम्योपैथिक है। इसके अलावा भोपाल स्टेशन में कोविड मरीजों के लिए आरपीएफ हेल्प डेस्क की भी शुरुआत की गई। भोपाल रेलवे के सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि हमारे रेलवे कर्मी कोरोना काल में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें रेलवे की तरफ से कोविड किट मुहैया कराई गई है। अब एंटीबड़ी पॉवर बूस्ट करने के लिए होम्योपैथिक मेडिसिन आर्सेनिक-30 का भी वितरण कराया जा रहा है।
bhavtarini.com@gmail.com 