रांची में लॉकडाउन तोड़ने वालों से निपटेगी CRPF, बॉर्डर भी सील

 रांची में लॉकडाउन तोड़ने वालों से निपटेगी CRPF, बॉर्डर भी सील

 
रांची 

झारखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बावजूद इसके वहां लॉकडाउन के पालन में घोर लापरवाही देखने को मिल रही है. इसके बाद राज्य सरकार ने राजधानी रांची में सीआरपीएफ की तैनाती करने का फैसला किया है. इसके साथ ही रांची को सील कर दिया गया है. अब न तो रांची से कोई बाहर जा सकता है और न ही राजधानी की सीमा में प्रवेश कर सकता है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कोरोना के नये मामलों का रांची के हिंदपीढ़ी से लिंक दिख रहा है. हिंदपीढ़ी को कन्टेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है, इसके बावजूद यहां के लोग दूसरे जगहों पर जा रहे हैं. हेमंत सोरेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसे तत्काल रूकना चाहिए. उन्होंने कहा कि अब हिंदपीढ़ी में सीआरपीएफ की तैनाती की जाएगी और रांची की सभी सीमाएं सील कर दी जाएगी.