बिना वर्दी खाकी का रौब दिखाने पहुंचे पुलिसकर्मी
सहरसा
बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में पुलिस बर्बरता का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कमर में पिस्तौल और बिना खाकी वर्दी के पहुंचे सलखुआ थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी लोगों से दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में गिरफ्तार करने पहुंचे जो पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हैं, उनका नाम जेएसआई नागेन्द्र सिंह बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लड़का- लड़की से जुड़े मामले में कार्रवाई करने को लेकर नागेन्द्र सिंह सीआरपीएफ जवान के घर पहुंचे थे।
सीआरपीएफ जवान पिंटु यादव की महिला रिश्तेदार के अनुसार नागेन्द्र सिंह जब घर के अंदर जाना जा रहे थे तो उनसे कहा गया कि घर में महिलाएं रहती हैं। लेकिन कार्रवाई के दौरान एक भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थे। जिस बात को लेकर पूछताछ करने पर दारोगा बाबू भड़क गए और बिना वर्दी के सिविल ड्रेस में ही खाकी वर्दी का रौब दिखाने लगे। धमकी देने लगे। जबकि घर में सीआरपीएफ जवान पिंटु यादव भी मौजूद थे। इसके बावजूद पुलिस पदाधिकारी धमकी देने लगे। जबरदस्ती सीआरपीएफ जवान के शर्ट का कॉलर पकड़ लिया। जबकि बिना वर्दी के एक अन्य व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती कमर में हाथ डालकर घसीटने की कोशिश की गई। परिवार के सदस्यों की आरजू विनती का भी पदाधिकारी के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ऐसा लगा कि पुलिस किसी बड़े अपराधी की गिरफ्तारी करने पहुंची थी।
bhavtarini.com@gmail.com 
