पटना में कई पुलिसकर्मियों को भी हुआ कोरोना, पुलिस लाइन व बीएमपी में होगा डोर टू डोर सर्वे
पटना
पुलिस में कोरोना के बढ़ते मामलों से पहले से ही चिंतित पुलिस मुख्यालय की परेशानी दो दिन पहले बीएमपी में पांच जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से और बढ़ गई है। गौरतलब है कि पहले जहां 9 पुलिसकर्मी कोरोना मरीज पाए गए थे वहीं, शुक्रवार को पटना के बीएमपी- 14 में पांच जवान पीडि़त मिले। इससे पहले एक रिटायर जवान को भी पॉजिटिव पाया गया था। इस तरह 14 और एक यानी 15 पाजिटिव मिले हैं।
इसके मद्देनजर पुलिस लाइन और बीएमपी में डोर टू डोर सर्वे कराने का आदेश दिया गया है। सर्वे में एक-एक व्यक्ति की स्वास्थ्य की पूरी पड़ताल की जाएगी। इस दौरान यदि कोई कोरोना का संदिग्ध नजर आता है तो उसका टेस्ट भी कराया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने डोर टू डोर सर्वे कराने का निर्देश सभी जिलों के एसपी को दिया है। गौरतलब है कि हजारों की तादाद में जवान पुलिसलाइन और बीएमपी के बटालियन परिसर में रहते हैं। जितेन्द्र कुमार, एडीजी मुख्यालय का कहना है कि पुलिस लाइन और बीएमपी के बैरक और आवासीय परिसर में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य का सर्वे कराया जाएगा। इस दौरान यह देखा जाएगा कि कहीं कोई बीमार तो नहीं है।
पुलिस और उनके परिजनों की होगी जांच
पुलिस लाइन या बीएमपी के बटालियन परिसर में आवास की भी सुविधा है। यहां पुलिस के साथ उनके परिजन भी रहते हैं। आवासीय परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस अफसरों और जवानों के परिवार रहते हैं। बढ़ते मामलों के बाद पुलिस मुख्यालय ने बैरक के साथ आवास में रहनेवाले पुलिस कर्मी और उनके परिजनों का स्वास्थ्य का सर्वे कराने का निर्णय लिया है। जल्द ही यह शुरू कर दिया जाएगा।
एसपी को दी गई जिम्मेदारी
पुलिस मुख्यालय ने जिलों के एसएसपी और एसपी को यह जिम्मेदारी दी है। एसपी यह काम डीएम और जिले के सिविल सर्जन के सहयोग से सुनिश्चित कराएंगे। जिस तरह से सरकार ने राज्य में आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सर्वे कराया है उसी तर्ज पर पुलिस लाइन और बीएमपी में भी इसी किया जाएगा। बैरक में रहनेवाले एक-एक जवान के अलावा आवासीय परिसर में रह रहे सभी लोगों के स्वास्थ्य को लेकर छानबीन होगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
