कोर्ट में पेशी के दौरान 5 करोड़ सोना लूटकांड के मास्टरमाइंड समेत 2 कैदी फरार

 कोर्ट में पेशी के दौरान 5 करोड़ सोना लूटकांड के मास्टरमाइंड समेत 2 कैदी फरार

 पटना     
इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है राजधानी पटना से जहां सिविल कोर्ट से कैदी पेशी के दौरान कोर्ट से दो अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक कुख्यात सोना लुटेरा रवि गुप्ता अपने साथ के साथ पुलिस की लापरवाही से भाग निकला। रवि गुप्ता को पटना के पंचवटी रत्नालय से 5 करोड़ की सोना लूट मामले में गिरफ्तार किया गया था। कुख्यात रवि को पेशी के लिए आज सिविल कोर्ट लाया गया था जहां से पुलिस को चकमा देकर रवि फरार हो गया। पटना पुलिस की तरफ से इस मामले में बताया गया है कि आरोपी ने हथकड़ी को खोल कर पहले सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के ऊपर हमला बोला फिर कोर्ट से फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।