कार्गो प्लेन से प्रशांत किशोर के पश्चिम बंगाल पहुंचने का दावा

कार्गो प्लेन से प्रशांत किशोर के पश्चिम बंगाल पहुंचने का दावा

 पटना
बिहार प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद (Nikhil Anand) का दावा है कि पॉलिटिकल स्ट्रैटिजिस्ट प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) चोरी छिपे पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं। उन्होंने ना सिर्फ प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) को लपेटे में लिया, बल्कि इसके जरिये बीजेपी प्रवक्ता ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा है। निखिल आनंद (Nikhil Anand) ने कहा है कि कोरोना के मद में केंद्र से मिले सहयोग का पश्चिम बंगाल सरकार उपयोग भी नहीं कर पा रही है और भद पीट रही है। केंद्र व राज्य सरकारों के स्वास्थ्यकर्मियों, शासन- प्रशासन- पुलिस पर भरोसा न करना उनका अपमान है। उन्होंने ममता बनर्जी से पूछा है कि प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) किस चीज के एक्सपर्ट हैं दीदी।
जदयू नेता अजय आलोक का तीखा वार
वहीं जेडीयू नेता अजय आलोक (Ajay Alok) ने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) को दूसरा कोरोना बताया है। उन्होंने कहा कि एक से एक दुर्लभ मूर्ख इस पृथ्वी पर उपलब्ध हैं। विपदा में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल, मास्क, सेंटाइजर, वेंटिलेटर और अन्य सामान कार्गो विमान से मंगवाते हैं और दीदी ने इतना भारी सामान मंगवाया, चेहरा चमकाना हैं तो पार्लर जाइए, लेकिन वह भी बंद है शायद। इसीलिए दूसरा कोरोना मंगवाया है। अजय आलोक (Ajay Alok) ने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने कहा था कि कोरोना की वजह से लॉकडाउन में फंसे लोगों को खाना खिलाएंगे, लेकिन लोग अब तक उसका इंतजार कर रहे हैं।
 
बिहार प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद का दावा है कि पॉलिटिकल स्ट्रैटिजिस्ट प्रशांत किशोर चोरी छिपे पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं। उन्होंने ना सिर्फ प्रशांत किशोर को लपेटे में लिया, बल्कि इसके जरिये बीजेपी प्रवक्ता ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा है। वहीं जेडीयू नेता अजय आलोक ने भी प्रशांत किशोर पर तंज कसा है।

लगातार बिहार सरकार पर हमलावर रहे हैं पीके
जदयू से निष्कासित होने के बाद से ही प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) लगातार बिहार सरकार पर हमलावर रहे हैं। उन्होंने नीतीश सरकार के कार्यकलापों पर कई बार उंगली उठाई। साथ ही नीतीश कुमार के 15 साल के शासन पर भी बड़ा सवाल उठाया था। हाल ही में बीजेपी के हिसुआ विधायक अनिल कुमार सिंह द्वारा कोटा से अपने बच्चों को लाए जाने पर सवाल करते खड़ा करते हुए प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने नीतीश कुमार से पूछा था कि अब उनकी मर्यादा कहां गई। लेकिन इस बार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) खुद बीजेपी और जदयू के निशाने पर हैं।