इंदिरा जयसिंह केस: विपक्षी सांसदों का PM मोदी को पत्र, बताया धमकाने की कार्रवाई
नई दिल्ली
विपक्षी दलों के सांसदों ने सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह (Indira Jaisingh) और आनंद ग्रोवर (Anand Grover) के घर और कार्यालय पर सीबीआई छापे (CBI Raids) की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखा है। पत्र में सांसदों ने इसे धमकाने की कार्रवाई बताया है।
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, भाकपा के डी राजा और बिनोय विश्वम समेत करीब 20 सांसदों ने प्रधानमंत्री लिखे पत्र में कहा है कि इन दोनों वकीलों के कार्यालयों और आवासों पर छापे धमकाने की कार्रवाई है। सांसदों ने पत्र में लिखा कि इन दोनों वकीलों ने अपने गैर सरकारी संगठन लॉयर्स कलेक्टिव के जरिए मानवाधिकारों की रक्षा की लडा़ई लड़ी है।
सांसदों ने पत्र में आगे लिखा कि इन दोनों वकीलों के खिलाफ विदेशी मुद्रा नियमन अधिनियम के कथित उल्लंघन के मामले में पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है और इसमें उन्होंने सहयोग किया है। ऐसे में उनके यहां छापा मारना प्रताड़ित करने के समान है। सांसदों ने वकीलों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया है।
मैं प्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ताओं इंदिरा जयसिंह और आनंद ग्रोवर पर सीबीआई की छापेमारी की कड़ी निंदा करता हूं। कानून अपना काम करता है। लेकिन कानून और संवैधानिक मूल्यों को कायम रखने में अपना जीवन लगाने वाले दिग्गजों को निशाना बनाना स्पष्ट रूप से बदले की कार्रवाई है।
bhavtarini.com@gmail.com 