आज से पटना से दरभंगा और सहरसा के लिए चलेगी दो मेमू ट्रेन

 आज से पटना से दरभंगा और सहरसा के लिए चलेगी दो मेमू ट्रेन

 हाजीपुर | 
पूर्व-मध्य रेल (ईसीआर) ने यात्रियें की सुविधा के लिए 19 नवंबर से पटना से दरभंगा और सहरसा के बीच दो मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ईसीआर ने 19 नवंबर से 30 नवंबर 2020 तक पटना से दरभंगा एवं सहरसा के लिए प्रतिदिन मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 03358 पटना-दरभंगा मेमू प्रतिदिन सुबह सात बजे पटना से खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई दोपहर डेढ बजे दरभंगा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 03357 अपराह्न तीन बजे दरभंगा से प्रस्थान करेगी और रात साढ़े नौ बजे पटना पहुंचेगी।

राजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 03360 पटना-सहरसा मेमू स्पेशल प्रतिदिन सुबह छह बजे पटना से खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई अपराह्न दो बजे सहरसा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 03359 सहरसा-पटना मेमू अपराह्न तीन बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी और रात 10:15 बजे पटना पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस मेमू स्पेशल ट्रेन में यात्रा के दौरान कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निदेर्शों का पालन करना होगा।