हरदा : शपथ पत्र पर आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र !

हरदा : शपथ पत्र पर आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र !

 

 

हरदा

 

आज आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी की प्रचार सामग्री में 100 रुपए के स्टाम्प पेपर पर अपनी पार्टी द्वारा जारी वादे दावे और घोषणा को वितरित कर चुनावी माहौल में सरगर्मी बढा दी है।  हालांकि ये प्रयोग परम्परागत चुनावी मतदाताओं के लिए एकदम नया है। शपथ पत्र पर घोषणा पत्र देख कर जन चर्चा के दौर शुरू हो गए हैं। 

 

राजनैतिक दलों के  घोषणा पत्र को अब तक सादे कागज पर देखा जाता रहा है। लेकिन अब शपथ पत्र पर किये वादे से मुकरने , न पूरा करने पर आम मतदाता शपथकर्ता के  विरुद्ध न्यायालय की शरण ले सकता है।  

 

मालूम हो, आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष आलोक अग्रवाल द्वारा क्रय हस्ताक्षरित इस स्टाम्प पेपर पर उल्लेखित घोषणा पत्र को पूरे प्रदेश में उम्मीदवारों के द्वारा बांटा जाएगा।  ज्ञात हो, कुछ माह पूर्व अरविंद केजरीवाल के मप्र के दौरे पर इस आशय की घोषणा की गई थी। 

 

 

प्रमुख राजनैतिक दलों से यह पूछे जाने पर कि हरदा आम आदमी पार्टी द्वारा प्रसारित किये जा रहे वादे घोषणा को शपथ पत्र पर लिखकर मतदाताओं को दिया जा रहा है। आपकी पार्टी इस प्रयोग पर क्या सोचती है। 

 

इनका कहना है - 

 

अभी हमारी पार्टी ने अभी घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। 'आम आदमी' पार्टी का यहां कोई वजूद नहीं है। हमारा घोषणा पत्र आने पर अवगत कराया जायेगा। 

 

-अमरसिंह मीणा, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी

 

मुझे ऐसी जानकारी मिली है। हालांकि हमारी पार्टी भी इस चुनाव के लिए वचन पत्र जारी करेगी। हम 'आप' पार्टी के इस शपथ पत्र की चर्चा पार्टी में करेंगे। 

 

आरके दोगने, विधायक हरदा, 

कांग्रेस पार्टी हरदा