सुशांत के खाते से एक हफ्ते में 28 लाख रुपये किसने निकाले
पटना
सुशांत के खातों को लेकर हर रोज नई जानकारियां सामने आ रही हैं। यह बात भी सामने आयी है कि सुशांत के खाते से एक हफ्ते में 28 लाख रुपये निकाले गये। अब सवाल यह है कि रुपये किसने निकाले। अभिनेता के खाते से एक ही दिन में करीब सात लाख रुपए निकाले गए। पांच लाख रुपए चेक के जरिए निकाले गये थे। जबकि दो-दो लाख रुपए एटीएम से निकाले गये। एटीएम से 20-20 हजार रुपए निकाले गये। एक हफ्ते में सुशांत के खाते से करीब 28 लाख रुपए निकाले गये। ये रुपये 13 से 21 नवंबर के बीच निकाले गये। दूसरी ओर सुशांत के नौकर ने इस बात का खुलासा किया है कि वे बुजुर्गों को भी दान दिया करते थे। सुशांत अक्सर अनाथआलय में भी जाते थे और वहां भी डोनेशन देते थे। वे अपने कर्मियों के साथ भी अच्छा व्यवहार रखते थे।
bhavtarini.com@gmail.com 
