सासाराम: नाबालिग से छेड़खानी के बाद दो पक्षों में बवाल, पुलिस पर भी किया हमला
सासाराम
बिहार के सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र के पेवंदी गांव में शनिवार रात एक युवक ने 15 वर्षीय लड़की के घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध करने पर उसे चाकू से मार घायल कर दिया गया। घायल नाबालिग का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस मामले को लेकर प्रदीप पाल की पत्नी व छात्रा की मां ललिता कुंअर ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना को लेकर रविवार की शाम दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। इसी बीच लाठी व रोड़ेबाजी शुरू हो गई। पूरा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घायल सिपाही दिनेश कुमार समेत छह लोगों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित की ओर से जो शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है उसके अनुसार मां-बेटी घर में सोई थी। छत के सहारे गांव के दूसरे पक्ष के एक युवक ने घर में प्रवेश किया और गलत नियत से लड़की का हाथ पकड़ अंधेरे कमरे में ले जाने का प्रयास करने लगा। लड़की के शोर मचाने और विरोध करने पर उक्त युवक ने लड़की को चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गई।
घटना के बाद गांव में तनाव है। गांव को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया है। भारी संख्या में पुलिस के जवान, एसटीएफ जवानों के साथ महिला पुलिस बल को तैनात किया गया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पहुचे एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामले में जो भी दोषी हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
