रोजगार पोर्टल का सर्वर आए दिन रहता है फेल, कार्यालयों को बंद करने की कवायद शुरू

रोजगार पोर्टल का सर्वर आए दिन रहता है फेल, कार्यालयों को बंद करने की कवायद शुरू

भोपाल
मप्र रोजगार पोर्टल का अपगे्रडेशन नहीं होने से आए दिन सर्वर फेल रहने की समस्याएं आती रहती हैं। बावजूद इसके राज्य सरकार प्रदेश के 51 में से 36 जिलों के रोजगार कार्यालयों को बंद करने की कवायद में जुट हुई है। इसका खुलासा अभी हाल में विधानसभा सदन में विधायक व रोजगार मंत्री के सवाल जबाव के दौरान हुआ।  दरअसल, विधायक जयवर्धन सिंह ने तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से विधानसभा सदन के जरिए वर्गवार एवं जिलेवार जानकारी मांगी थी। इस पर सवाल के जवाब में रोजगार मंत्री यशोधरा राजे ने बताया कि प्रदेश में 51 जिलों में रोजगार कार्यालय संचालित हैं।

उक्त कायार्लायों में संविदा या कलेक्टर दर से कार्यरत कर्मचारियों की संख्या 01 है। रोजगार कार्यालय में मार्च 2020 से 10 फरवरी 2021 तक की अवधि में1357493 अभ्यार्थियों ने रोजगार पंजीयन करवाया है। इसके अलावा बेरोजगारी भत्ते की कोई जानकारी नहीं मांगी गई। गुना जिले में कुल 56712 आवेदकों के पंजीयन है। ब्लॉकवार डेटा रिकॉर्ड करने की व्यवस्था नहीं हैं। सभी सरकारी भर्ती के लिए पंजीयन अनिवार्य किया गया है। रोजगार कार्यालयों को बंद करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है।

रोजगार पोर्टल द्वारा उम्मीदवारों  का जो पंजीयन किया जाता है, वह तीन साल के लिए वैध होता है। अवधि पूर्ण होने से पहले इसका रिन्यू कराना होता है। अवधि बीत जाने पर नए सिरे से पंजीयन कराना होता है।  प्रदेश के रोजगार कार्यालय बंद होने से इसक ा असर सर्वर पर पडेÞगा। वैसे भी सर्वर एरर की समस्या आम बात है और अब उक्त रोजगार कार्यालय बंद होने से सर्वर लोड बढ़ जाएगा।