ये है पिंक स्टेशन, टीसी से लेकर स्टेशन मास्टर तक सब यहां महिलाएं हैं

ये है पिंक स्टेशन, टीसी से लेकर स्टेशन मास्टर तक सब यहां महिलाएं हैं

जबलपुर

महिला दिवस पर पश्चिम मध्य रेल्वे ने महिलाओं को सम्मान और अनोखी सौगात दी. जबलपुर का मदन महल स्टेशन पिंक स्टेशन बना दिया गया है. इस स्टेशन की सारी ज़िम्मेदारी अब महिलाएं संभालेंगी.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश को एक सौगात मिली. जबलपुर का मदन महल स्टेशन पिंक स्टेशन बन गया.प्रदेश के इस पहले पिंक स्टेशन मदन महल को आज से महिला कर्मचारियों के हवाले कर दिया गया. आज से स्टेशन पर पूरा महिला स्टाफ होगा. करीब 41 महिला कर्मचारी अधिकारी पूरे स्टेशन का कामकाज़ संभालेंगीं. स्टेशन पर टिकट चैकिंग से लेकर कि सुरक्षा का जिम्मा भी महिला आरपीएफ के हवाले होगा.

महिला शक्ति को नमन कर समाज में उनका सम्मान बढ़ाने और उन्हे बराबरी का दर्जा देने के लिए पश्चिम मध्य रेल ज़ोन ने ये कदम उठाया. मदन महल स्टेशन पर ये महिला स्टेशन मास्टर और सफाई कर्मचारी चौबीसों घंटे अपनी सेवाए देंगी. 3 शिफ्ट में स्टेशन का कामकाज़ किया जाएगा.