महिला ने किया अपने बॉस का कत्ल, वजह जान करेंगे हिम्मत को सलाम
रियाद
सऊदी अरब में हाल ही में एक महिला को मौत की सजा दे दी गई, पर जिस कारण उसे ये सजा दी गई है, उसे जान कर हर कोई इस फैसले की निंदा कर रहा है। महिला को ये सजा अपने बॉस की हत्या करने के जुर्म में दी गई और ये हादसा तब हुआ जब उसका बॉस उसके साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था। पीड़ित महिला इंडोनेशिया की रहने वाली थी।
ये कहनी इंडोनेशियाई महिला तुती तुर्सिलावटी की है, जो सऊदी अरब के थैफ शहर में मेड का काम करती थी। साल 2010 में महिला ने अपने बॉस का खून कर दिया था। महिला का कहना था कि वह उसके साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान खुद को बचाने के दौरान हुई झड़प में वो मारा गया, हालांकि उसकी दलील को वहां की अदालत ने नहीं माना।
हैरानी की बात ये है कि तुती की मौत की सजा को लेकर सऊदी अरब ने इंडोनेशिया सरकार को कोई जानकारी तक नहीं दी, जिसके बाद इंडोनेशिया ने अपना विरोध भी दर्ज कराया है। वहीं, इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में भी खटास आ गई है। इंडोनेशिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमने सऊदी अरब के विदेशमंत्री से पूछा है कि तुती को सजा देने को लेकर हमें पहले से सूचना क्यों नहीं दी गई। इस मामले को लेकर इंडोनेशिया के एक पार्लियामेंट मेंबर ने कहा कि सऊदी अरब ने इस मामले में मानवाधिकार के सभी सिद्धांतों की अनदेखी कर दी, जिसमें हर किसी को मिला जीने का अधिकार भी शामिल है।
bhavtarini.com@gmail.com 
