महाराष्ट्र रूट से आने वाली ट्रेन की होगी विशेष चेकिंग
भोपाल
कोरोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भोपाल रेलवे प्रबंधन ने मंडल के सभी स्टेशनों में और सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं,महाराष्ट रूट से आने वाली 50 से अधिक टेÑनों की यात्रियों की विशेष चैकिंग करने के कहा गया है। मालूम हो कि महाराष्ट्र कोविड संक्रमण के मामले में देशभर में टॉप पर है वहीं,भोपाल में कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है।
भोपाल मंडल के सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने एवं कोविड एसओपी के अनिवार्य पालन के लिए भोपाल रेलवे टीम ने यात्रियों की विशेष चेकिंग को सख्त कर दिया गया है और खासकर महाराष्टÑ रूट की टेÑनों की सघन चेकिंग करने के लिए कहा है। एंट्री एवं एग्जिट गेट के पास ही थमर्ल स्कैनिंग की जा रही है। मॉस्क न लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई एवं लगेज स्कैनिंग की जा रही है ताकि सस्पेक्टेड कोविड मरीज को डिटेक्ट किया जा सके। पैसेंजर ओवर लोड लगेज एवं विदाउट टिकट के यात्रा न सकें इसके लिए टीटीई गहन चेकिंग बढ़ा दी गई है।
भोपाल रेलवे मंडल के क ार्माशियल विभाग के अधिकारियों बताया कि भोपाल स्टेशन पास खाली पड़ी जमीन में पार्किंग स्थल बनाए जाने को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इसक े लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं जल्द ही इसे अंतिम मूर्त रूप दिया जा सकेगा। उक्त पार्किंग में 700 दुपहिया एवं 350 चारपहिया वाहन पार्क हों सकेंगे। यह व्यवस्था अप्रैल महीने से शुरू हो सकती है।
bhavtarini.com@gmail.com 