मधुबनी और दरभंगा तक पहुंचा कोरोना, बिहार के 25 जिले आए महामारी की चपेट में
पटना
बिहार में कोरोना वायरस काफी तेजी से अपना पैर पसार रहा है। बिहार के 25 जिले इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ चुके हैं। उत्तर बिहार के जिलों तक कोरोना अभी नहीं फैला था लेकिन अब धीर-धीरे पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी जैसे जिलों से मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। सोमवार को मधुबनी से 5 मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। इसमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है।
राज्य के 22 जिले पहले से ही कोरोना से प्रभावित थे। सोमवार को तीन नए जिलों से मरीज मिले, जिसके बाद 25 जिलों तक कोरोना फैल गया। अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित मुंगेर हैं। यहां पर अबतक 90 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद राजधानी पटना में 39 मरीज मिले हैं। इसके अलावा नालंदा में 34, सीवान में 30, बक्सर में 25, गोपालगंज में 12, बेगूसराय में 09, भागलपुर में 05 और गया में 06 मरीज मिले हैं।
सीवान के 30 में से 18 मरीज हुए ठीक
इसके अलावा नवादा में 03, रोहतास में 15, सारण में 04, लखीसराय में 04, बैशाली में 02, भोजपुर में 09, पूर्वी चंपारण में 05, बांका में 02, कैमूर में 14, औरंगाबाद में 07, मधेपुरा में 01, अरवल में 04, जहानाबाद में 01, मधुबनी में 05, पूर्णिया में 01 औऱ दरभंगा में 01 कोरोना का मामला सामने आया है। वहीं राज्य के 57 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। सबसे ज्यादा सीवान के 30 में से 18 मरीज अबतक ठीक हुए हैं।
बीते 24 घंटे में 73 मामले
बिहार के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में ही सिर्फ 74 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 328 हो गई है। दूसरी तरफ राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है कि बाहर से आए लोगों की सघन जांच हो। साथ ही इन लोगों की लगातार निगरानी भी की जाए। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि लोग अपनी ट्रेवल हिस्ट्री न छुपाएं और सामान्य लक्षण दिखने पर भी तुरंत जांच करवाएं।
bhavtarini.com@gmail.com 
