बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, पति, पत्नी और साली की मौत
खगड़िया
बिहार के खगड़िया जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में पति,पत्नी व साली की मौत हो गई। ये घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के परमानंदपुर के पास एनएच 31 पर हुई। तीनों मृतक कटिहार जिले के दौरा विशनपुर गांव के रहने वाले थे। कटिहार से बेगूसराय जाने के क्रम में हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में कटिहार के दौरा विशनपुर गांव के 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार यादव, उसकी पत्नी राधिका कुमारी व साली लक्ष्मी कुमारी शामिल हैं।
बताया जाता है कि एक बाइक से तीनों लोग कटिहार से बेगूसराय जा रहे थे। बेगूसराय के किसी कॉलेज में लक्ष्मी का एडमिशन कराया जाना था। एनएच 31 पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही संतोष व उसकी साली की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी राधिका कुमारी का इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई।
घटना के बाद एनएच पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मुफस्सिल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के पहुंचने के बाद क्रन्दन से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।
bhavtarini.com@gmail.com 
