बिहार चुनाव के साथ ही देश की 65 सीटों पर उपचुनाव भी होंगे : EC

बिहार चुनाव के साथ ही देश की 65 सीटों पर उपचुनाव भी होंगे : EC

   पटना
कोरोना संकट (Corona Crisis) के बावजूद चुनाव आयोग (Bihar Vidhan Sabha Election Latest Update) ने साफ कर दिया है कि बिहार में विधानसभा चुनाव तय समय पर ही होंगे। इसी के साथ शुक्रवार को चुनाव आयोग (Election Commission) ने एक बड़ा ऐलान और किया है। आयोग की ओर से कहा गया कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही देश की 65 सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे। इनमें एक सीट लोकसभा की और 64 विधानसभा की सीटें शामिल हैं, जिन पर उपचुनाव होंगे।

29 नवंबर से पहले संपन्न हो जाएंगे बिहार चुनाव: EC
चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान उचित समय पर कर दिया जाएगा। साथ ही जिन सीटों पर उपचुनाव हैं उनकी भी तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा। चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि 29 नवंबर से पहले बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है।

बिहार चुनाव के साथ होंगे 65 सीटों पर उपचुनाव
इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने विस्तृत गाइडलाइंस जारी की है। इसमें आयोग ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा और ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। EC ने 65 साल के बुजुर्ग को पोस्टल बैलट की सुविधा देने का आदेश विपक्षी दलों के विरोध के कारण वापस ले लिया है।