पटना के एसपी विनय तिवारी को BMC ने क्वारनटीन से छोड़ा

पटना के एसपी विनय तिवारी को BMC ने क्वारनटीन से छोड़ा

मुंबई 
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई और ED ने अपनी जांच शुरू कर दी है. गुरुवार को सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत केस में FIR दर्ज की. जिसमें रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों को आरोपी बनाया गया. जांच के लिए सीबीआई ने SIT का गठन किया है. इस टीम को गुजरात केडर के आईपीएस मनोज शशिधर हेड कर रहे हैं. सुशांत केस में ईडी ने रिया चक्रवर्ती को 7 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है. रिया से उनकी प्रॉपर्टी और सुशांत संग लेन-देन को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं.


बिहार के आईपीएस ऑफिसर को क्वारनटीन से छोड़ा गया
सुशांत सिंह मामले की जांच के लिए बिहार से मुंबई आए पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने क्वारनटीन से रिलीज कर दिया है. मालूम हो, बीएमसी के अधिकारियों ने उन्हें मुंबई आने पर जबरन क्वारनटीन कर दिया था. बीएमसी के इस कदम की काफी आलोचना हुई थी. सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी सुनवाई के दौरान कहा था कि इससे गलत संदेश गया है. बिहार के डीजीपी ने भी इसपर नाराजगी जताई थी. गुरुवार को मुंबई आई पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम बिहार लौट गई है.