नोएडा में कम होंगे सर्किल रेट, एक अगस्त से लागू किए जाएंगे नए रेट

 नोएडा में कम होंगे सर्किल रेट, एक अगस्त से लागू किए जाएंगे नए रेट

नोएडा 
नोएडा में घर खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। जिले में प्रोपर्टी के सर्किल रेट कम किए जाएंगें। इसके अलावा फ्लैट्स की फेसिलिटी पर लगने वाला छह परसेंट अधिभार भी खत्म होगा। मॉल की प्रॉपर्टी से 25 फीसदी और कमर्शियल प्रोपर्टी से 21 फीसदी अधिभार हटाए जा रहे हैं। एक अगस्त से जिले में नए प्रोपर्टी रेट लागू किए जाएंगे। इसके पीछे सरकार का मसकद थमे पड़े रियल्टी कारोबार में दम डालना और उद्योगों के लिए सस्ती जमीन मुहैया करवाना है। दरअसल औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए यूपी सरकार सर्किल रेट में गिरावट कर रही है। इसके पीछे सरकार का मकसद है कि गौतम बुद्ध नगर में ज्यादा से ज्यादा कामर्शियल प्रोजेक्ट लगे।