घर में तैयार करें मशरूम, रेसिपी भी मिलेगी साथ
भागलपुर
घर में मशरूम उगाकर खाने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है कि आठ दिनों में मशरूम तैयार हो जाएगा। साथ ही इसे लगाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। रखने के लिए भी अतिरिक्त जगह की तलाश नहीं करनी होगी। बल्कि सुबह-शाम पानी का छिड़काव करते रहने से आठ दिन बाद से ही मशरूम आने शुरू हो जाएंगे।
12वीं पास युवा किसान पीयूष राज ने नायाब मशरूम किट तैयार किया है। जिसे बीएयू ने स्टार्टअप के तहत चयन कर लिया है। जल्द ही इसके लिए बाजार भी उपलब्ध कराएगा। फिलहाल इस उत्पाद की मांग गया, पटना, रांची में है। किसान पीयूष राज ने बताया कि इस किट की खासियत है कि यह डेढ़ से दो माह तक रहता है। इससे आठ से दस किलो तक मशरूम का उत्पादन होता है। इस किट की कीमत भी कम रखी गयी है। ताकि लोग घर में मशरूम का उत्पादन करके खाने में इस्तेमाल कर सकें।
bhavtarini.com@gmail.com 
