इंंदौर उज्‍जैन के अनेक इलाकों में ओले की बारिश

इंंदौर उज्‍जैन के अनेक इलाकों में ओले की बारिश

इंदौर
 शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और मौसम का मिजाज खुशनुमा दिखाई दिया। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहींं दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। उज्‍जैन समेत आसपास के शहरों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। राजगढ़ टीम के अनुसार खिलचीपुर रोड पर पानी के साथ ओले ग‍िरे।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार शाम तक इंदौर में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। अगले दो से तीन दिन तक इंदौर में दोपहर के बाद बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में ऊपरी हवा का चक्रवात पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है और मराठवाड़ा के ऊपर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।