आज भी गिरा तेल का दाम, जानिए पेट्रोल-डीजल की कीमत

आज भी गिरा तेल का दाम, जानिए पेट्रोल-डीजल की कीमत

 
नई दिल्ली

देश में लगातार तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है। इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे की कटौती आई है और डीजल के भाव में 7 पैसे की गिरावट हुई है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 79.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.78 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे और डीजल के दाम में 8 पैसे की गिरावट आई है जिसके बाद देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 85.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 
 
सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 30 पैसे और डीजल के दाम में 20 पैसे की गिवाट आई थी। इसी के साथ देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमत 79.75 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 73.85 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। दूसरी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और डीजल की कीमत 21 पैसे कम हुई थी। इसके साथ ही मुंबई में पेट्रोल का भाव 85.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 77.40 रुपए प्रति लीटर हो गया था। 
 
रविवार को भी तेल के दाम में गिरावट आई जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 40 पैसे की कटौती के साथ 80.05 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। वहीं दूसरी तरफ डीजल का भाव भी 33 पैसे की गिरावट के साथ 74.05 रुपए प्रति लीटर हो गया था। वहीं मुंबई में भी पेट्रोल का दाम 39 पैसे की कटौती के साथ 85.54 रुपए प्रति लीटर हो गया था। दूसरी तरफ डीजल का भाव भी 35 पैसे की गिरावट के साथ 77.61 रुपए प्रति लीटर हो गया था।