अर्चना बनीं कटनी की एक दिन की कलेक्टर
कटनी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज विश्व में बहुत से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं भारत में भी अलग अलग जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। लेकिन खास बात य है कि भारत में जब इस तरह के कार्यक्रम होते हैं तो उसमें एक अलग भाव जुड़ जाता है। क्योंकि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जहां नारी का सम्मान होता है, उसकी पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है, वहां सभी कार्य सफल होते है। इस बार इन भावों के साथ शासन स्तर पर कई तरह के नवाचार किये जा रहे हैं। कटनी जिला प्रशासन ने भी ऐसा ही एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है।
8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके को कटनी जिला प्रशासन (Katni District Administration) द्वारा अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट किया जा रहा है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं प्रशासनिक अधिकारियों की पहल पर जिले की बहादुर बेटी अर्चना केवट (Archana Kewat) को एक दिन का कलेक्टर बनाकर इस दिवस के आयोजन में चार चांद लगा दिए हैं। कैमोर थाना क्षेत्र में दो युवकों को सबक सिखाते हुए छेड़छाड़ से एक बेटी को बचाने वाली बहादुर बेटी अर्चना केवट को नायक फिल्म की तर्ज पर 1 दिन का सांकेतिक कलेक्टर बनाया गया है।
bhavtarini.com@gmail.com 