अखिलेश यादव को रोकने पर SP कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री योगी का पुतला

अखिलेश यादव को रोकने पर SP कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री योगी का पुतला

देवरिया
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोकने के विरोध में देवरिया में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। 
यादव को लखनऊ में रोकने की सूचना मिलने पर सपा के जिलाध्यक्ष राम इकबाल यादव के नेतृत्व में सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और प्रदेश व केंद्र की सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
उत्तेजित सपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहे पर जाम लगाया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। करीब एक घंटे बाद एडीएम (प्रशासन) ने उनसे बात की और उसके बाद जाम खत्म हुआ। कचहरी चौराहे पर जाम का असर शहर के बाकी हिस्सों में भी देखने को मिला।