प्रदेश में लागू की जाएगी पीएम मत्स्य संपदा योजना

प्रदेश में लागू की जाएगी पीएम मत्स्य संपदा योजना

42 जिलों में महिला थाने खुलेंगे

भोपाल, राज्य सरकार इस साल प्रदेश के 42 जिलों में महिला थाने शुरु करेगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना भी लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हो रही कैबिनेट में इसपर चर्चा की जा रही है।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

प्रदेश के 42 जिलों में जो महिला थाने शुरु किए जाने है उसमें प्रदेश के 42 जिलों में पुलिस बल के वर्तमान में स्वीकृत बल में से ही पुनर्नियोजित कर प्रति जिले में एक के हिसाब से 42 महिला थानों को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना लागू की जाएगी। इस योजना के तहत पांच साल में मत्स्य उत्पादन 1 लाख 70 हजार टन वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। केन्द्र सरकार योजना के लिए 289 करोड़ रुपए देगी।  इसमें हितग्राहियों को इकाई लागत 40 से 60 फीसद तक अनुदान के रुप में स्वीकृत किए जाएंगे। भारत सरकार की राष्टय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश में करने की मंजूरी देने भी कैबिनेट में चर्चा की गई। शहडोल में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भी पुनरीक्षित स्वीकृति देने चर्चा की गई। अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 के दौरान आगंनबाड़ी बंद रहने के दौरान सोलह माह से पांच साल तक की आयु के अतिकुपोषित बच्चों को सौ से दो सौ ग्राम दूध प्रतिदिन वितरण के लिए 22 करोड़ 61 लाख रुपए दुग्ध महासंघ को देने का निर्णय लेने पर भी विचार किया गया। सड़क परिवहन निगम की गुना स्थित बस स्टैंड मय सब डिपो परिसम्पत्ति बेचने टेंडर में आई निविदा की मंजूरी देने चर्चा होगी। भोपाल में स्थित मंत्रालय गृह निर्माण सहकारी समिति की ग्राम सनखेड़ी में स्थित 136 वर्गमीटर परिसम्पत्ति को भी निविदाकार द्वारा लगाई गई अधिकतम बाूली की मूल्य की राशि का अनुमोदन कर सम्पत्ति बेचने का निर्णय लेने कैबिनेट में चर्चा हो रही है।  पारसडोह सिचाई परियोजना और मुरकी मध्यम सिचाई परियोजना की पुनरीक्षित प्रशासकीय मंजूरी देने के लिए भी कैबिनेट में चर्चा की गई।