केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान का होगा भव्य स्वागत: ऐंदल सिंह

केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान का होगा भव्य स्वागत: ऐंदल सिंह

awdhesh dasndotiya
मुरैना। कल 2 फरवरी को अल्प प्रवास पर मुरैना पहुंच रहे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नगर आगमन पर जोरदार एवं भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में है। 
यह बात मप्र शासन के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना ने कही। कंषाना शुक्रवार को निज निवास व्हाईट हाऊस पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कंषाना ने कार्यकर्ताओं से पूर्व सीएम एवं केन्द्रीय मंत्री चौहान का अभूतपूर्व स्वागत करने का आव्हान किया। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक रघुराज कंषाना, बलवीर डण्डौतिया, महापौर शारदा सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह यादव, डॉ. योगेशपाल गुप्ता, श्रीबल्लभ डंडौतिया, जपं अध्यक्ष मोहर सिंह कंषाना, भावना जालौन, युमो जिलाध्यक्ष सोनू परमार, अरुण परमार, बृजकिशोर डंडौतिया, बालकृष्ण शर्मा, दिलीप डंडौतिया, मनोज मिश्रा, अमन सिकरवार, अजीत गुर्जर, राजपाल यादव, दिलीप पिप्पल, किशोर शर्मा, आशु तोमर, राजवीर बैसला, रिंकू सिकरवार आदि उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार