शिवराज सिंह चौहान 2 फरवरी को करेंगे संजीवनी हॉस्पीटल का उदघाटन

शिवराज सिंह चौहान 2 फरवरी को करेंगे संजीवनी हॉस्पीटल का उदघाटन

awdhesh dasndotiya
मुरैना। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्थानीय अम्बाह रोड बडोखर पर स्थित नव निर्मित संजीवनी हॉस्पीटल के उदघाटन समारोह में शिरकत करेंगे।
संजीवनी हॉस्पीटल संचालक डॉ. योगेन्द्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके नवीन हॉस्पीटल का उदघाटन केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में होगा। इससे पहले अखण्ड रामायण का पाठ प्रारभ होगा जो 31 जनवरी से शुरू हो चुका है। उक्त पाठ 1008 स्वामी पंचामानंद जी महाराज अनंत विभूषित महामण्डलेश्वर वनखण्डी सरकार निखिल धाम गैपरा के द्वारा किया जायेगा। शनिवार को हवन एवं पूजन किया जायेगा। वहीं उदघाटन 2 फरवरी को होगा। आपको बता दें कि नव निर्मित संजीवनी हॉस्पीटल से वहां के आस पास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उक्त हॉस्पीटल पूर्णत: वातानुकूलित रहेगा। जिसमें मॉड््यूलर ऑपरेशन थियेटर, अत्याधुनिक वैंटीलेटर एवं मशीनों से सुसज्जित रहेगा। वहीं एक्स-रे व पैथोलॉजी सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा डायलिसिस यूनिट एवं 24 घंटे की इंमरजेंसी सुविधा और एम्बुलेंस सुविधा भी उक्त हॉस्पीटल में रहेगी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार