प्रदेश में आज से शुरू हो गया है "भाषाएं अनेक भाव एक" थीम पर उत्सव

भोपाल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में विभिन्न उद्देश्यों को शामिल किया गया है, जिससे युवाओं और बच्चों में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूती मिल सके। इन्हें उद्देश्यों में एक महत्वपूर्ण उद्देश्य बहुभाषा के महत्व को समझना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 11 दिसम्बर 2024 को श्रद्धेय महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती को मनाया जायेगा। इस संबंध में केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी प्रांतों को निर्देश जारी किये हैं।