सिटी पार्क में रोज शो-2026 का सफल आयोजन
जयपुर। रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान की ओर से मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में आयोजित 51वां रोज शो ने स्थानीय लोगो के साथ आने वाले सभी पर्यटकों का दिल भी जीत लिया। शो के दौरान आयोजित राजस्थानी लोक नृत्य सहित कई अन्य कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने आसमान में गुब्बारे छोडकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने रोज शो का अवलोकन कर गुलाब की किस्म के बारे में जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि जयपुराइट्स के लिए रोज़ शो एक अनूठा अवसर है जहाँ रंग और सुगंध की दावत का आनंद लेते हुए फूल की देखभाल और विकास से संबंधित वे अपने अनुभव साझा कर सकते हैं।
मुख्य सचिव को राजस्थान आवासन मण्डल अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि ने सिटी पार्क का अवलोकन करवाते हुए मण्डल द्वारा किए जा रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्य सचिव ने सिटी पार्क की लैंडस्केपिंग तथा बागबानी की प्रशंसा करते हुए मण्डल द्वारा किए जा रहे अनुकरणीय प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया ।
विभिन्न प्रजाति के गुलाबों के सौंदर्य और खुशबू से लबरेज हुआ सिटी पार्क
रोज सोसाइटी ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने गुलाब की विभिन्न क़िस्मों के बारे में बताते हुए गुलाब के इतिहास के ऊपर प्रकाश डाला और साथ ही रोज शो को अब पूरे राजस्थान में आयोजित करने की घोषणा भी की। जिसके पश्चात विभिन्न रोज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में से विजेताओं को सम्मानित किया गया । जिसमे किंग ऑफ़ रोज़ अर्जुन लाल को, क्वीन ऑफ़ रोज सचिव जयपुर विकास प्राधिकरण को और प्रिंसेस ऑफ़ रोज़ पीडब्ल्यूडी कोटा को मिला ।
शो में रंगों से भरे अलग-अलग प्रजाति के गुलाब रखे थे। जो लोग प्रदर्शनी देखने आ रहे थे, वे गुलाब को कैमरे में कैद करना नहीं भूल रहे थे। कोई गुलाब के साथ सेल्फी ले रहा था तो कोई रील बना रहा था। विभिन्न वस्तुओं के साथ गुलाब को खुबसूरत अंदाज में सजाया गया था। रोज शो के दौरान शहरवासियों विभिन्न रंगों के गुलाब देखकर उत्साहित नजर आए। अच्छे गुलाबों की किस्मों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता सहित कई अन्य रचनात्मक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिनमें विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त सिद्धार्थ महाजन, प्रबंध निदेशक, आरएफडीसी श्रुति भारद्वाज, शासन सचिव एवं आयुक्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग वी. सरवण कुमार, रमाकांत गुप्ता, संयुक्त निदेशक स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो, आवासन मंडल के सचिव गोपाल सिंह, मुख्य अभियंता प्रथम अमित अग्रवाल, सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी अनिल कुमार भार्गव सहित जूरी के सदस्य मौजूद रहे।
bhavtarini.com@gmail.com

