सांसद खेल महोत्सव–2025 से विकसित हो रही है खेल संस्कृति
जयपुर। जोधपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव–2025 का ग्रामीण स्तर पर शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। लूणी, धवा और केरू में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल,फलोदी में विधायक पब्बाराम बिश्नोई और शेरगढ़ में विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने शुभारम्भ किया।
सांसद खेल महोत्सव के तहत आउ, बाप, बापिणी, लोहावट, देचू, फलोदी, घंटियाली, बालेसर, सेखाला, चामू, शेरगढ़, लूणी, धवा, केरू, सांकड़ा, नाचना और भणियाणा—कुल 18 ब्लॉकों में प्रतियोगिताएँ एक साथ प्रारंभ हुईं।
ग्राम पंचायत स्तर पर विजयी टीमों ने अपने दमखम, हुनर और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया।
महोत्सव में बोरी रेस, लेमन स्पून रेस, गिल्ली–डंडा, कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, बास्केटबॉल, वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं।
इस वर्ष ग्रामीण महिलाओं, बेटियों और वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने महोत्सव को विशेष पहचान दी। गांवों में सामाजिक एकता और खेल-संस्कृति का नया आयाम देखने को मिला।
खेलेगा इंडिया—बढ़ेगा इंडिया” के विज़न को मजबूत आधार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया–फिट इंडिया अभियान को यह महोत्सव नई गति प्रदान कर रहा है। ग्रामीण प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें बड़े मंचों तक पहुँचाने का यह सशक्त अवसर साबित होगा।
हर गांव खेले—हर युवा आगे बढ़े की सोच पर आधारित यह आयोजन जोधपुर में खेल संस्कृति को नई दिशा दे रहा है। जोधपुर ग्रामीण खेल उत्कृष्टता की नई कहानी लिखने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है।
bhavtarini.com@gmail.com

