वन्य जीवों के संरक्षण हेतु 9 करोड़ रुपए स्वीकृत, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

वन्य जीवों के संरक्षण हेतु 9 करोड़ रुपए स्वीकृत, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

जयपुर। राज्य सरकार वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य के तीन स्थानों पर वन्य जीव संरक्षण के लिए विकास कार्याें हेतु 9 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। 
उक्त राशि से पालीघाट सवाई माधोपुर (राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य) में घड़ियालों के सरंक्षण के लिए 2 करोड़ रुपए, खींचन जोधपुर में कुरजां सरंक्षण के लिए 2 करोड़ रुपए एवं राष्ट्रीय मरू उद्यान में गोड़ावन संरक्षण के लिए 5 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने इस संबंध में राज्य बजट 2023-24 में घोषणा की थी। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट