भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर चरण में शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी 

भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर चरण में शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी 

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय समन्वयक और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर में कहा कि प्रियंका गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में इंदौर चरण के दौरान शामिल हो सकती हैं। राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा पर वह बोले कि यह पूरी तरह कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का फैसला है। इस बारे में कोई भी फैसला मैंने नहीं लिया है। इस यात्रा का उद्देश्य देश में अमीरी-गरीबी के बीच बढ़ती खाई और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनजागृति का है।

सुमित्रा महाजन ने भी भारत जोड़ो की प्रशंसा की 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर चरण में प्रियंका गांधी शामिल हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर की पूर्व सांसद व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मेरी बात हुई थी, उन्होंने भी भारत जोड़ो की प्रशंसा की है। इसके लिए हम उनका आभार मानते हैं।

भाजपा हमेशा खरीद-फरोख्त में लगी रहती है
विधायकों के टूट-फूट की संभावना को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन्हें बिकना था वह बिक गए और जिन्हें टिके रहना था वे टिके रह गए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा खरीद-फरोख्त में लगी रहती है। मेरे पास एक बड़े उद्योगपति का नाम आया है, जो इसमें लिप्त है। हाल ही में खालसा कालेज में एक सिख कीर्तनकार द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ को सम्मानित किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इंदौर नहीं आने की बात कही थी। इस पर दिग्विजय ने कहा कि उस समय भी उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ था और न ही कोई शिकायत की गई थी। राहुल गांधी का यात्रा का मार्ग उनकी सुरक्षा टीम तय करती है, जिसमें सीआरपीएफ भी शामिल हैं। कांग्रेस की स्थिति के बारे में दिग्विजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और असद्दुदीन ओवेसी की एआईएमआईए, भाजपा के अंग हैं। यह कांग्रेस के वोट काटने के लिए बनाए गए हैं।

भाजपा का आयोजनों में काफी विश्वास है, इवेंट मैनेजमेंट में माहिर है
दिग्विजय सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले और आदिवासियों के लिए संघर्ष किया, त्याग किया, उन बिरसा मुंडा की जयंती है। हम उन्हें नमन करते हैं। साथ ही विनोबा भावे जी की पुण्यतिथी है, उन्हें भी नमन करते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा का आयोजनों में काफी विश्वास है। भाजपा इवेंट मैनेजमेंट में माहिर है। लालकृष्ण आडवाणी ने खुद कहा था नरेंद्र मोदी इवेंट मैनेजमेंट में माहिर है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अनुसूचित जाति से हैं। मोदी सरकार ने उनके कार्यकाल में अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए क्या काम किया, इस पर बताया जाना चाहिए। अब हमें खुशी और गर्व है कि द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति हैं। आज प्रदेश में आदिवासियों पर प्रताडऩा हो रही है, इस पर उन्हें कुछ तो बोलना चाहिए। प्रदेश में आदिवासियों के हित वाला कानून पैसा को लागू क्यों नहीं किया जाता।

 उज्जैन आमसभामें राहुल के साथ प्रियंका भी शामिल होंगी
अभी तक यात्रा में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हो चुकी हैं, लेकिन प्रियंका यात्रा में नहीं गई है। उन्होंने यात्रा के लिए मध्यप्रदेश को चुना है। दरअसल पिछले चुनाव में प्रियंका ने इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में रोड शो किए थे। तब कांग्रेस को कुछ सीटों पर फायदा भी हुआ था। महाकाल लोक के लोकार्पण के समय भाजपा की प्रदेश सरकार ने उज्जैन में बड़ा आयोजन किया था। माना जा रहा है कि उसके जवाब में कांग्रेस भी उज्जैन में आमसभा करा रही है, जिसमें  राहुल के साथ प्रियंका भी शामिल होंगी। 

उदयपुर के चिंतन शिविर में भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा हुई थी 
भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में दिग्विजय सिंह सक्रिय भूमिका में हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत जोड़ो यात्रा का आइडिया उनका है ? तो उन्होंने कहा कि उदयपुर के चिंतन शिविर में इस पर चर्चा हुई थी। राहुल गांधी लंबे समय से देश में एक यात्रा प्लान कर रहे थे।

इसे भी देखें

15 महीनों तक रामलला को वेद मंत्र सुनाएंगे महाराष्ट्र के वैदिक विद्वान

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट