प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान को दी विकास परियोजनाओं की सौगात
जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने 282 नवनियुक्त कार्मिकों को वितरित किए चयन पत्र
जयपुर। बालोतरा पंचायत समिति सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव, स्थानीय जन प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में बालोतरा जिले के नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 21,800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के चयन पत्र वितरित किए। साथ ही राजस्थान को ₹16,600 करोड़ से अधिक की पेयजल, सिंचाई, विद्युत, अक्षय ऊर्जा, सड़क एवं अन्य आधारभूत विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
इस अवसर पर जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बालोतरा जिले के 282 नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट के साथ चयन पत्र वितरित कर सम्मानित किया।
bhavtarini.com@gmail.com

