Nails Cutting Tips: इस दिन नहीं काटना चाहिए नाखून वरना धन हानि के साथ हो सकती हैं कई परेशानियां 

Nails Cutting Tips: इस दिन नहीं काटना चाहिए नाखून वरना धन हानि के साथ हो सकती हैं कई परेशानियां 

Nails Cutting Tips: अक्सर आपने अपने घरों में बड़े-बुजुर्गों को ये बात कहते हुए सुना होगा कि रात में नाखून नहीं काटना चाहिए। करने से धन हानि के साथ कई परेशानियां हो सकती हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिरी ऐसा क्यों होता है। दरअसल, धर्म शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार नाखून काटने का एक सही समय होता है। जिसका सीधा संबंध आपके फायदे और नुकसान से होता है। ज्योतिष के अनुसार नाखून काटने का सही समय और दिन तय किए गए हैं।

यदि आप गलत दिन या समय पर नाखून काटते हैं तो आपके शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। धन की हानि होने के साथ ही कई तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, आप सही समय पर नाखून काटते हैं तो इसका लाभ भी होता है। आइए जानते हैं किस दिन और किस समय नाखून काटे।

Read More: गुणों की खान आंवला के चमत्कारी फायदे

इस दिन ना काटें नाखून

ज्योतिष के अनुसार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नाखून काटना अशुभ होता है। ऐसा करने से गरीबी आती है। इसके अलावा अमावस्या, नवरात्रि समेत कुछ व्रत या त्योहार पर नाखून नहीं काटना चाहिए। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार का दिन नाखून काटने के लिए शुभ माना जाता है।

शनिवार - इस दिन नाखून काटने से उम्र घटती है। घर में रुपयों पैसों की कमी आती है।

मंगलवार - इस दिन नाखून काटने से भाईयों में मतभेद होता है। खून से जुड़े रोग होने की संभावना होती है। वहीं, साहस और पराक्रम में कमी आती है।

Read More: सावधान...हाथ-पैरों में होती है झनझनाहट तो हो सकता है खतरा, जानिए कैसे दूर होगी समस्या

गुरूवार -  इस दिन नाखून काटने से शिक्षा, ज्ञान में कमी आती है और पेट संबंधी बीमारियों होने की संभावना रहती है।


नाखून काटने का सही समय

नहाने के बाद नाखून काटना सही माना जाता है। वैज्ञानिक तौर पर नहाने के बाद नाखून मुलायम हो जाते हैं। नाखून काटने के बाद दोनों हाथों को अच्छे से साफ करना चाहिए। रात में नाखून काटना सेहत के लिहाज से ठीक नहीं होता है। रात में नाखून काटने से देर तक पानी के संपर्क में न आने के कारण नाखून सख्त हो जाते हैं।

Read More: लहसुन के चमत्कारी फायदे जान आप रह जाएंगे दंग

रात में नाखून काटने से मां लक्ष्मी होती हैं नाराज
ज्योतिष के मुताबिक रात में नाखून काटने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है जो कई तरह से नुकसान करवाती है। मां लक्ष्मी के आगमन का समय शाम और रात का होता है। इस समय नाखून काटने से मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती है और घर में दरिद्रता बनी रहती है।