आपसी समन्वय से कार्य कर राष्ट्रीय वाटर विजन-2047 कॉंफ्रेन्स को बनाएं सफलः जल संसाधन मंत्री

आपसी समन्वय से कार्य कर राष्ट्रीय वाटर विजन-2047 कॉंफ्रेन्स को बनाएं सफलः जल संसाधन मंत्री

जयपुर।  जल संसाधन विभाग मंत्री सुरेशचंद्र रावत ने बुधवार को उदयपुर सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी 18 व 19 फरवरी को उदयपुर में प्रस्तावित राष्ट्रीय  वाटर विजन - 2047 कॉंफ्रेन्स की तैयारियों की समीक्षा की, साथ ही मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रावत ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कॉंफ्रेन्स में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री , विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री आदि भाग लेंगे। अतिथियों के आगमन, आवास, कॉंफ्रेन्स आदि की व्यवस्थाएं बेहतर से बेहतर हो तथा कार्यक्रम पूर्ण गरिमामय ढंग से संपादित हो जिससे उदयपुर और प्रदेश की अच्छी छवि कायम रहे।

रावत ने बजट घोषणा एवं अन्य विभागीय कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रगति बढाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने देवास परियोजना में कार्य की प्रगति बढाने तथा वन विभाग द्वारा वन भूमि प्रत्यावर्तन करवा कर कार्य को शीघ्र  प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। बागोलिया फीडर तथा खारी फीडर की टेण्डर प्रकिया को यथाशीघ्र पूर्ण कराकर कार्य प्रारंभ कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने उदयपुर सम्भाग में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। 

बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियंता ऋषभ जैन, अधीक्षण अभियंता मनोज जैन सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार