स्वाद के साथ सेहत से भरी कढ़ी, फायदे जानकर हो जाएंगे दंग

स्वाद के साथ सेहत से भरी कढ़ी, फायदे जानकर हो जाएंगे दंग

भारतीय सूप कही जाने वाली कढ़ी, स्वाद के साथ सेहत को भी दुरुस्त रखती है। भारत में इसे कई तरीके से बनाया जाता है और इसका प्रयोग किया जाता है। आमतौर पर बेसन और दही कढ़ी की दो मुख्य सामग्री हैं। कढ़ी का स्वाद और हेल्दी बनाने के लिए इसमें कई सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग कढ़ी बनाने के लिए दही की जगह खटाई का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कढ़ी को सेहतमंद बनाने के लिए इसमें दही या लस्सी का इस्तेमाल ही करना चाहिए।

जानिए क्या मिलता है

-इसमें विटमिन्स और मिनरल्स होते हैं साथ ही यह शरीर के फंक्शंस और ग्रोथ के लिए भी अच्छी होती है। इस डिश में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस भी होता है।
-कढ़ी में आयरन और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है, जो कि हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए बेहतरीन कॉम्बो है।
-सन कोलैजन बढ़ाता है और इसमें ऐंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं। इनसे ऐक्ने डार्क स्पॉट्स और दूसरी स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर होती हैं।
-प्रेग्नेंट महिलाओं को कढ़ी जरूर खानी चाहिए। इसमें फोलिएट, विटमिन B6 और आयरन होते हैं। यह बच्चे की ग्रोथ में मदद करती है। 
-बेसन की कढ़ी में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो कि पेट के लिए अच्छे होते हैं। इससे आहारनाल का वातावरण सही रहता है और पोषक तत्व अवशोषित होते हैं। इनसे डाइजेशन ठीक रहता है।
-कढ़ी में मैग्नीशियम होता है, जो कि मसल्स को रिलेक्स करता है और हार्ट की हेल्थ ठीक रखता है। 
-कढ़ी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए बेहतर फूड है।
-बेसन में आटे से ज्यादा गुड फैट और प्रोटीन होते हैं। इसमें कॉम्प्लैक्स कार्बोहाइड्रेट, फोलेट होते हैं साथ में इसका भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

कढ़ी रेसिपी

सामग्री : 
250 ग्राम ताजा दही, 50 ग्राम बेसन, 1 चम्मच अदरक की प्यूरी, 1/2 कप हरे चने, 1 आलू (कटा), 2 हरी मिर्च, 2 टेबल स्पून घी, 1 चुटकी हींग, कढ़ी पत्ते, 1/2 टी स्पून राई,  मौसमी सब्जियां, नमक और 2-3 पिसी लौंग।
विधि :
सबसे पहले दही को फेंटकर उसमें बेसन, नमक, पिसी लाल मिर्च और 2 कप पानी मिलाकर मिक्स कर लें। एक बर्तन में घी गर्म करें। हींग, राई, कढ़ी पत्ता, अदरक प्यूरी व हरी मिर्च डालें। राई के बाद  दही-बेसन का घोल डालें और लगातार हिलाते हुए पकाएं। उबाल आने पर मौसमी सब्जियां डालें।
धीमी आंच पर कढ़ी को 15 से 20 मिनट तक पकाएं। अब स्वादिष्ट कढ़ी तैयार है। इसे चपाती के साथ गर्मागर्म परोसिए। सर्दी के दिनों में कढ़ी का मजा लीजिए और स्वस्थ रहें।