वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे

रायपुर, सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरिया जिले के धौराटिकरा, बैकुंठपुर स्थित छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अभियान की 25वीं सेवा गतिविधि के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के साथ समय बिताया गया और उनका कुशलक्षेम जाना गया।

 वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे

वृद्धाश्रम में आठ महिलाएं और पांच पुरुष सहित कुल 13 वरिष्ठ नागरिक निवासरत हैं। कार्यक्रम में सभी को एक-एक सेट कपड़े और फल भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनसे आत्मीय संवाद किया और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। बुजुर्गों के प्रति सम्मान और अपनत्व का यह अवसर सेवा संकल्प अभियान के संदेश को सामने लाया।

कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, कृष्णबिहारी जायसवाल, कपिल जायसवाल, तीरथ राजवाड़े तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।