सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक अलका सक्सेना को सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक अलका सक्सेना को सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई

जयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती अलका सक्सेना को उनकी अधिशेष आयु पूर्ण होने पर शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त सुनील शर्मा ने जनसंपर्क के क्षेत्र में श्रीमती सक्सेना के योगदान और उनकी कार्यशैली को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि श्रीमती सक्सेना उर्जावान एवं लोकप्रिय अधिकारी रही हैं। श्रीमती अलका सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि विभाग में बिताए गए उनके कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए वे सभी की आभारी हैं।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने श्रीमती सक्सेना के साथ अपने अनुभव साझा किए। उल्लेखनीय है कि श्रीमती अलका सक्सेना ने अपने सेवा काल में विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया। उनके नेतृत्व में विभाग ने जनसंपर्क एवं संचार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की। प्रारंभ में विभाग के आयुक्त सुनील शर्मा ने श्रीमती सक्सेना को बुके एवं मोमन्टो देकर सम्मानित किया। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार