भारत सरकार के नीति आयोग में डॉ. ललित के. पंवार पर्यटन और मेजबानी क्षेत्र पर देंगे सुझाव

भारत सरकार के नीति आयोग में डॉ. ललित के. पंवार पर्यटन और मेजबानी क्षेत्र पर देंगे सुझाव

जयपुर। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी और देश के ख्यातनाम पर्यटन विशेषज्ञ डॉ. ललित के पंवार को उनकी विशेषज्ञ  सेवाओं के लिए विशेष रूप से जोड़ा गया है।

नीति आयोग में विशेष आमंत्रित सलाहकार के रूप में शासन और सुधार क्षेत्र के अंतर्गत डॉ. पंवार देश में पर्यटन, होटल, रिसोर्ट और टूर ऑपरेटर क्षेत्र से अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए अपने सुझाव देंगे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. पंवार देश के जाने—माने पर्यटन विशेषज्ञ हैं। भारत सरकार में पर्यटन सचिव रहने के साथ ही उन्होंने भारतीय पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (आईटीसी) के सी.एम.डी. के रूप में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में ही पीएचडी की है। वह राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे हैं तथा राजस्थान आईएलडी कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर रहते हुए भी उन्होंने महती सेवाएं प्रदान की हैं। विश्व स्तर पर राजस्थान की पर्यटन की पहचान बने "पधारो म्हारे देश" स्लोगन भी उन्हीं का दिया हुआ है। डा. पंवार एक जुलाई को इस विषयक विशेष बैठक में सम्मिलित होंगे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार