मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को दी बधाई

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को फाइड वुमेन्स वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप-2024 का खिताब जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रैंडमास्टर हम्पी ने खिताब जीत कर भारत को गौरवान्वित किया है। यह पूरे राष्ट्र के लिए गौरव और हर्ष का क्षण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दूसरी बार वर्ल्ड रैपिड चेस चैम्पियनशिप जीतकर कोनेरू हम्पी ने इतिहास रच दिया है। हम्पी ने देश की बेटियों को आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए नव-शक्ति और नव-प्रेरणा दी है।

उल्लेखनीय है कि आंध्रप्रदेश निवासी भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने रविवार को न्यूयार्क में इंडोनेशिया की प्रतियोगी इरीन सुकंदर को विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में पराजित कर पहली भारतीय महिला विश्व चैंपियन होने का श्रेय प्राप्त किया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार