मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भगवान परशुराम की शोभायात्रा और महाआरती कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भगवान परशुराम की शोभायात्रा और महाआरती कार्यक्रम में हुए शामिल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर की ओर से आयोजित भगवान परशुराम की शोभायात्रा और महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुए। शर्मा ने बड़ी चौपड़ पर आयोजित महाआरती में विधिवत पूजा-अर्चना करभगवान परशुराम जी की आरती की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
जलेब चौक से प्रारंभ हुई शोभायात्रा बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, छोटी चौपड़ होते हुए चौगान स्टेडियम जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में लगभग 50 से अधिक मनमोहकझांकियों के साथ एक जैसी पोशाक पहने बड़ी संख्या में महिलाएं मंगलगान करते हुए शामिल हुई।
 इस अवसर पर विधायक कालीचरण सराफ एवंबालमुकुंदाचार्यसहित ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार