मुख्यमंत्री का बांसवाड़ा दौरा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन

मुख्यमंत्री का बांसवाड़ा दौरा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बांसवाड़ा के उमराई स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
इससे पहले हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।