बिहार में अब 326 कोरोना संक्रमित,49 और मरीज मिले

बिहार में अब 326 कोरोना संक्रमित,49 और मरीज मिले
पटना, बिहार में सोमवार को अब तक कोरोना के 49 नए मरीजों की पहचान हुई है। राज्‍य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्‍या  326 तक पहुंच गई है। दिन तक आई रिपोर्ट में कहा गया कि 44 नए पॉजिटिव केस में 22 मुगेर,7 भोजपुर, 5 मधुबनी, 5 औरंगाबाद, 3 लखीसराय एक सारण, एक नौबतपुर पटना के मरीज शामिल हैं। कोरोना से 22 जिले अब तक प्रभावित हो चुके हैं। बिहार में 56 मरीज स्‍वस्‍थ हो अस्‍पताल से घर लौट चुके हैं। देर शाम पांच और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। अब बिहार में कुल मरीजों की संख्या 326 पहुंच गई है। मुंबई से मधुबनी आने वाले को भी हुआ कोरोना :    उत्तर बिहार के मधुबनी जिले में सोमवार को कोरोना वायरस से पांच लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक पॉजिटिव महिला पुलिसकर्मी(27) है। वहीं दूसरा युवक (34) मधेपुर प्रखंड के एक गांव का रहने वाला है जो दो दिन पहले ही मुम्बई से आया था। इसके अलावा झंझारपुर के दो युवक 30 व 32 उम्र के हैं। वहीं एक 65 साल की वृद्ध महिला कलुआही की रहने वाली है जो कोरोना वायरस से संक्रमित है। मधुबनी के डीएम ने इसकी पुष्टि की है सघन जांच के आदेश :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में बाहर से आये लोगों की सघन जांच कराएं। इसकी सतत निगरानी भी करते रहें। साथ ही उनके स्वास्थ्य परीक्षण पर ध्यान दें। उनके हेल्थ रिपोर्ट पर भी नजर बनाये रखें। वहीं, मुख्यमंत्री ने लोगों से भी अपील की कि वे अपनी ट्रैवल हिस्ट्री न छुपाएं। सामान्य सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।  मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव एवं वरीय अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के संबंध में ताजा स्थिति की जानकारी ली और इससे बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और कई निर्देश दिए।